IPL 2024 Latest Points Table: CSK vs LSG, मैच-39 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
IPL 2024 में CSK vs LSG मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें-
अद्यतन - अप्रैल 23, 2024 11:47 अपराह्न
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। लखनऊ की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में उलटफेर देखने को मिला है। मैच से पहले CSK पॉइंट्स टेबल में चौथे और LSG पांचवें स्थान पर थी।
CSK के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स हार के बाद एक पायदान नीचे खिसक गई है और पांचवें पायदान पर आ गई है।
पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
IPL 2024: CSK vs LSG मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 14 | 0.698 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 1.206 | ||
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.914 | ||
4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.148 | ||
5 | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | 0.415 | ||
6 | गुजरात टाइटंस | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -1.055 | ||
7 | मुंबई इंडियंस | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | -0.227 | ||
8 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | -0.477 | ||
9 | पंजाब किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.292 | ||
10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 1 | 7 | 0 | 0 | 2 | -1.046 |
IPL 2024: CSK vs LSG, मैच-39 का हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगाए थे। रुतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 108* रनों की कप्तानी पारी खेली थी।
वहीं शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 गेंदें शेष रहते हुए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 124 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।