IPL 2024 Latest Points Table: GT vs PBKS, मैच-17 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
पंजाब किंग्स जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर आ गई है।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2024 1:03 पूर्वाह्न
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच 4 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे।
साई सुदर्शन ने 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रन और राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रनों की नाबाद पारी खेली थी। कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 89 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 44 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिया था।
वहीं हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की आधी टीम 111 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। शिखर धवन (1), जॉनी बेयरस्टो (22), प्रभसिमरन सिंह (35), सैम करन (5) और सिकंदर रजा (15) बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे।
पंजाब किंग्स को फिर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने शानदार वापसी दिलाई। पंजाब ने एक गेंद शेष रहते हुए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। शशांक सिंह ने 29 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं आशुतोष शर्मा ने 17 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस के लिए नूर अहमद ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए है।
IPL 2024 Latest Points Table: मैच-17 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
पंजाब किंग्स जीत के बाद 4 मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर आ गई है। वहीं गुजरात टाइटंस हार के बाद 4 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 2.518 | ||
2 | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 1.249 | ||
3 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.976 | ||
4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.483 | ||
5 | पंजाब किंग्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.220 | ||
6 | गुजरात टाइटंस | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.580 | ||
7 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 0.204 | ||
8 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.876 | ||
9 | दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -1.347 | ||
10 | मुंबई इंडियंस | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.423 |