IPL 2024 Latest Points Table: KKR vs DC, मैच-47 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है।
अद्यतन - अप्रैल 29, 2024 11:19 अपराह्न
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। KKR ने जीत के बाद दो महत्वपूर्ण अंक जरूर अर्जित किए, लेकिन टीम 9 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ अब भी दूसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली हार के बाद अब भी 6वें स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ अब भी पहले स्थान पर है। टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से बस एक कदम दूर है। चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
IPL 2024 Latest Points Table: KKR vs DC मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 8 | 1 | 0 | 0 | 16 | 0.694 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 6 | 3 | 0 | 0 | 12 | 1.096 | ||
3 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | 0.810 | ||
4 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | 0.075 | ||
5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | 0.059 | ||
6 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.442 | ||
7 | गुजरात टाइटंस | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -1.113 | ||
8 | पंजाब किंग्स | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.187 | ||
9 | मुंबई इंडियंस | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.261 | ||
10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -0.415 |
IPL 2024: KKR vs DC, मैच-47 का हाल
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन यह टीम पर ही भारी पड़ गया। दिल्ली 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बोर्ड पर लगा पाई थी। कुलदीप यादव ने टीम के लिए सर्वाधिक 35 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं KKR के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवरों में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। फिल साल्ट ने 33 गेंदों में 68 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं श्रेयस अय्यर (33*) और वेंकटेश अय्यर (26*) ने नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई।