IPL 2024 Latest Points Table: LSG vs GT, Match-21 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: LSG vs GT, मैच-21 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 में 7 अप्रैल को दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। टीम ने 18 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस के बीच फिर तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई थी। केएल राहुल ने 31 गेंदों में 33 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

वहीं निकोलस पूरन ने 22 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गुजरात के लिए उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 18.5 ओवरों में 130 रनों पर ऑलआउट हो गई, और लखनऊ ने 33 रनों से जीत दर्ज की। साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। वहीं लखनऊ के लिए यश ठाकुर ने 3.5 ओवरों में 30 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट लिया।

आज के दिन के पहले MI vs DC मैच का हाल

पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 49 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। टिम डेविड (45) और रोमारियो शेफर्ड (39) ने अहम योगदान दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी थी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी टीम के लिए खेली थी। मुंबई इंडियंस के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिया, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए थे।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-21 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 1.120
2 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 3 0 0 0 6 2.518
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 3 1 0 0 6 0.775
4 चेन्नई सुपर किंग्स 4 2 2 0 0 4 0.517
5 सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 0 0 4 0.409
6 पंजाब किंग्स 4 2 2 0 0 4 -0.220
7 गुजरात टाइटंस 5 2 3 0 0 4 -0.797
8 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.704
9 रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरू 5 1 4 0 0 2 -0.843
10 दिल्ली कैपिटल्स 5 1 4 0 0 2 -1.370

 

close whatsapp