IPL 2024 Latest Points Table: लखनऊ की जीत से CSK को हुआ नुकसान, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस..!
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है।
अद्यतन - मई 1, 2024 12:04 पूर्वाह्न

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। LSG जीत के बाद पांचवें से सीधा तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स एक पायदान नीचे खिसक कर चौथे नंबर पर आ गई है।
वहीं मुंबई इंडियंस हार के बाद अब भी 9वें स्थान पर है। टीम के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की संभावना अब बेहद कम हो गई है। राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ अब भी पहले स्थान पर है। टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से बस एक कदम दूर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
IPL 2024 Latest Points Table: LSG vs MI मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
| नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 8 | 1 | 0 | 0 | 16 | 0.694 | ||
| 2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 6 | 3 | 0 | 0 | 12 | 1.096 | ||
| 3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | 0.094 | ||
| 4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | 0.810 | ||
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | 0.075 | ||
| 6 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.442 | ||
| 7 | गुजरात टाइटंस | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -1.113 | ||
| 8 | पंजाब किंग्स | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.187 | ||
| 9 | मुंबई इंडियंस | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -0.272 | ||
| 10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -0.415 |
LSG vs MI, मैच-48 का हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बोर्ड पर लगाए थे। नेहल वढ़ेरा ने 46 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। वहीं टिम डेविड ने 17 गेंदों में 35 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मोहसीन खान ने लखनऊ के लिए सर्वाधिक 2 विकेट लिया।
लखनऊ ने 4 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मार्कस स्टोइनिस ने टीम के लिए 45 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया।