IPL 2024 Latest Points Table: MI vs CSK, Match-29 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: MI vs CSK, मैच-29 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें-

MI vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)
MI vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल को दो शानदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। वहीं दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। इन दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है।

LSG के  खिलाफ जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 8 अंकों के साथ अब भी दूसरे स्थान पर है। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स हार के बाद एक पायदान नीचे खिसक कर 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। लखनऊ की हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा हुआ और टीम 6 अंकों के साथ अभी चौथे स्थान पर है। MI के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस एक पायदान नीचे खिसक कर 4 अंकों के साथ 8वें पायदान पर आ गई है।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-29 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 6 5 1 0 0 10 0.767
2 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 4 1 0 0 8 1.688
3 चेन्नई सुपर किंग्स 6 4 2 0 0 8 0.726
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 3 2 0 0 6 0.344
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 3 3 0 0 6 0.038
6 गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 0 6 -0.637
7 पंजाब किंग्स 6 2 4 0 0 4 -0.218
8 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 4 -0.234
9 दिल्ली कैपिटल्स 6 2 4 0 0 4 -0.975
10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 1 5 0 0 2 -1.124

IPL 2024: मैच- 28 और 29 का हाल

आईपीएल 2024 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन में खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में KKR ने 26 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की। कोलकाता के लिए फिल सॉल्ट 47 गेंदों में 89* रनों की सर्वाधिक पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

वहीं 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना पाई, और CSK ने 20 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली।

close whatsapp