जब मैदान पर ऋषभ पंत को गंदी गालियां देने लगे रोहित शर्मा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब मैदान पर ऋषभ पंत को गंदी गालियां देने लगे रोहित शर्मा!

चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान हुई मजेदार घटना।

Rishabh Pant. (Photo Source: Twitter)
Rishabh Pant. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत हमेशा खबरों में रहते हैं, ऋषभ पंत कप्तान रोहित शर्मा को अपना बड़ा भाई मानते हैं और इसका नजारा कई बार सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है। लेकिन इस बार बीच मैच में पंत को मजाक करना भारी पड़ा गया और रोहित ने उनकी क्लास लगा दी।

रोहित शर्मा करते हैं ऋषभ पंत की काफी खिंचाई

सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत काफी एक्टिव रहते हैं, वहीं पंत की पोस्ट पर काफी बार रोहित शर्मा के मजेदार कमेंट देखने को मिल जाते हैं और उन कमेंट्स के जरिए हिटमैन आए दिन पंत के मजे लेते रहते हैं।

ऋषभ पंत को क्यों गाली देने पर मजबूर हुए रोहित शर्मा?

*चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान हुई मजेदार घटना।
*मेजबान टीम के कप्तान पूरन को रनआउट करने के दौरान पंत ने किया मजाक।
*पूरन बीच पिच पर रूके, तो ऋषभ पंत भी उनको रनआउट करने के लिए थोड़े रूक गए।
*इसे देख ऋषभ पर गुस्सा करने लगे हिटमैन शर्मा, लेकिन बाद में किया पूरन को आउट।

कुछ ऐसे हुए कप्तान अपने फेवरेट खिलाड़ी ऋषभ पंत से गुस्सा

क्या रहा चौथे टी-20 मैच का स्कोर कार्ड?

टीम इंडिया ने चौथे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर कुल 191 रन लगाए थे 5 विकेट खो कर, टीम की तरफ से हिटमैन शर्मा ने 33 और ऋषभ ने 44 रन बनाए थे। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम सिर्फ 132 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त बना ली।

टीम इंडिया की जीत के बाद दर्शकों के पास पहुंच गए कप्तान हिटमैन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp