Cricket News: आज की Evening News Headlines (स्पोर्ट्स न्यूज) । CricTracker Hindi

07 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

1) फरवरी महीने के ICC Men’s Player of the Month के लिए नाॅमिनेट हुए गिल-स्मिथ समेत ये खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आज 7 मार्च को फरवरी महीने के लिए नाॅमिनेट हुए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पुरुष और महिला श्रेणी में से क्रमश: 3-3 खिलाड़ियों को चुना है। साथ ही जारी चैंपियंस ट्राॅफी में कमाल के प्रदर्शन की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले 3 खिलाड़ियों को भी इस सूची में जगह मिली है। भारतीय वनडे टीम के युवा सलामी बल्लेबाज व उपकप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

2) जब गंभीर ने किया था रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा, रातों को जाग-जाग कर बनाते थे भारतीय कप्तान को लेकर योजना

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है जिसमें गौतम गंभीर को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि,’एक खिलाड़ी जिन्होंने मुझे रात भर सोने नहीं दिया है वह ना तो क्रिस गेल है और ना ही एबी डी विलियर्स। वह है रोहित शर्मा। जब भी हम उनके खिलाफ खेलने उतरते थे तो हमें प्लान A और प्लान B के अलावा प्लेन C भी रखना पड़ता था। आईपीएल में सिर्फ एक ही बल्लेबाज से मुझे डर लगा है और वह है रोहित शर्मा। ऐसा कई बार हुआ है जब मैंने उनकी वीडियो काफी बार देखी है और मेरे दिमाग में यही आया है कि प्लान A सही रहेगा। लेकिन बाद में मुझे और भी योजना बनानी पड़ी है।

3) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में सिर्फ 5 रन बनाते ही विराट कोहली रचेंगे इतिहास, टूटेगा गांगुली का यह रिकॉर्ड

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में पांच रन बनाते ही विराट कोहली आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह चार मैचों में 34.25 के औसत से 137 रन के साथ इस वक्त दूसरे स्थान पर है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली 4 मैचों में 70.5 के औसत से 141 रन के साथ फिलहाल पहले स्थान पर है।

4) Viewership के मामले में IND vs PAK मैच ने तोड़े कई रिकॉर्ड, आंकड़ें देखकर चौंक जाएंगे आप

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है और खिताबी भिड़ंत में उनका सामना न्यूजीलैंड से 09 मार्च को होगा। भारत ने टूर्नामेंट के अपने अभियान में बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का सामना किया और वहां उन्हें जीत मिली। हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा प्यार भारत बनाम पाकिस्तान मैच को मिला, जिसने न सिर्फ डिजिटल बल्कि टीवी व्यूअरशिप के मामले में भी कई बड़े कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा जारी किए डाटा के अनुसार इस मैच को लाइव 20.6 करोड़ लोगों ने देखा।

5) CT2025: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, फाइनल में न्यूजीलैंड के इस घातक तेज गेंदबाज का खेलना है मुश्किल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को आगामी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। अभी तक दोनों ही टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और विरोधी टीम के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेला है। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं।

6) बेन स्टोक्स को वनडे कप्तानी के लिए न चुनना मूर्खता होगी: राॅब की

6 मार्च को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राॅब की ने क्रिकबज के हवाले से कहा- बेन स्टोक्स उन बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं जिन्हें मैंने कभी देखा है। इसलिए, उन्हें नजरअंदाज करना बेवकूफी होगी। यह सिर्फ इस बात का नतीजा है कि इसका क्या मतलब है। मुझे लगता है कि वास्तव में कुछ भी संभव नहीं है। आप हर एक विकल्प को देखते हैं और सोचते हैं। ठीक है सबसे अच्छा क्या होगा? इसका अन्य चीजों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

7) BCCI Annual Contracts: श्रेयस अय्यर की वापसी तय, लेकिन क्या विराट कोहली टाॅप ग्रेड में बने रहेंगे? जानें

टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो देरी इसलिए हुई है क्योंकि बोर्ड काॅन्ट्रैक्ट देने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करना चाहता है। इसके अलावा बीसीसीआई ए+ श्रेणी में भी बदलाव कर सकता है जिसमें फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सहित 4 खिलाड़ी शामिल हैं। गौरतलब है कि ए+ कैटेगिरी में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जो टीम के लिए तीनों फाॅर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन रोहित, कोहली और जडेजा ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फाॅर्मेट से संन्यास ले लिया और फिर ऑस्ट्रेलिया में बीजीटी के दौरान टेस्ट में एक खराब सत्र का सामना किया, और टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह भी नहीं बना पाई। इस वजह से कुछ खिलाड़ियों के काॅन्ट्रैक्ट को लेकर गहन चर्चा हो सकती है।

8) Champions Trophy 2025 के फाइनल मैच के लिए अंपायर के नाम आए सामने, भारत को मिली बड़ी राहत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स के नाम का भी ऐलान कर दिया है। दोनों ऑनफील्ड अंपायरों, थर्ड अंपायर और मैच रेफरी के नाम घोषित किए गए हैं। 9 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में पॉल राइफल और रिचर्ड इलिंगवर्थ ऑन फील्ड अंपायर होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए थर्ड अंपायर के नाम का भी ऐलान हो चुका है। यह भूमिका जोएल विल्सन निभाएंगे।

9) रोहित को उनके फिटनेस के लिए ट्रोल करने वालों को SKY ने दिया करारा जवाब, कहा- उन्होंने 4 ICC टूर्नामेंट…..

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ”भारत बहुत अच्छा खेल रहा है। अगर वे अच्छा करते रहेंगे तो फाइनल अन्य मैचों की तरह होगा। मैं चाहता हूं कि सब अच्छा खेले। पहले नंबर से लेकर 15वें तक और सपोर्ट स्टाफ भी।” रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ”बतौर कप्तान उन्होंने चार आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंचाया है। ये देश के लिए बड़ी बात है। अगर कोई 15-20 साल तक इसी तरह खेलता है तो यह वाकई बड़ी बात है। मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है कि वह फ्रैंचाइजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान कितनी मेहनत करता है। वह शीर्ष पर है। मैं उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

close whatsapp