IPL 2024 Points Table: KKR से मिली शर्मनाक हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंची कोलकाता
MI vs KKR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है।
अद्यतन - May 4, 2024 12:02 am

IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। KKR ने जीत के बाद दो अंक जरूर अर्जित किए। लेकिन टीम 10 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ अब भी दूसरे स्थान पर है, टीम प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस हार के बाद अब भी 9वें स्थान पर है, हार्दिक पांड्या की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद 12-12 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
IPL 2024: MI vs KKR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 8 | 2 | 0 | 0 | 16 | 0.622 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 7 | 3 | 0 | 0 | 14 | 1.098 | ||
3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | 0.094 | ||
4 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | 0.072 | ||
5 | चेन्नई सुपर किंग्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 10 | 0.627 | ||
6 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.442 | ||
7 | पंजाब किंग्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -0.062 | ||
8 | गुजरात टाइटंस | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -1.113 | ||
9 | मुंबई इंडियंस | 11 | 3 | 8 | 0 | 0 | 6 | -0.356 | ||
10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -0.415 |
MI vs KKR, मैच-51 का हाल
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंदों में 70 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। वहीं मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया था।
मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवरों में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट लिया। वहीं वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।