IPL 2024 Latest Points Table: MI vs RCB, Match-25 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: MI vs RCB, मैच-25 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)
MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। मुंबई इंडियंस ने जीत के बाद एक पायदान की छलांग लगाई है। टीम 5 मैच में दो जीत 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हार के बाद अब भी 9वें स्थान पर मौजूद है।

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 5 मैच में चार जीत और 8 अंकों के साथ अब भी पहले पहले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स 6-6 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-25 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.871
2 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 3 1 0 0 6 1.528
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 3 1 0 0 6 0.775
4 चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 0 0 6 0.666
5 सनराइजर्स हैदराबाद 5 3 2 0 0 6 0.344
6 गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 0 6 -0.637
7 मुंबई इंडियंस 5 2 3 0 0 4 -0.073
8 पंजाब किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.196
9 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 1 5 0 0 2 -1.124
10 दिल्ली कैपिटल्स 5 1 4 0 0 2 -1.370

IPL 2024: MI vs RCB, मैच-25 का हाल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 61 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। रजत पाटीदार ने 50 रन बनाए, वहीं दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट लिया था।

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की। ईशान किशन ने 34 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या (21*) और तिलक वर्मा (16*) ने भी जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

close whatsapp