IPL 2024 Latest Points Table: PBKS vs MI, Match-33 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: PBKS vs MI, मैच-33 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

आईपीएल 2024 में PBKS vs MI मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें-

PBKS vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
PBKS vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस मैच से पहले 9वें स्थान पर थी, लेकिन टीम ने जीत के बाद दो पायदान की छलांग लगाई है। MI 7 मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स एक पायदान नीचे खिसक कर 9वें स्थान पर आ गई है।

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स 8-8 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंक के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-33 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 7 6 1 0 0 12 0.677
2 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 4 2 0 0 8 1.399
3 चेन्नई सुपर किंग्स 6 4 2 0 0 8 0.726
4 सनराइजर्स हैदराबाद 6 4 2 0 0 8 0.502
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 3 3 0 0 6 0.038
6 दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 0 6 -0.074
7 मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 0 6 -0.133
8 गुजरात टाइटंस 7 3 4 0 0 6 -1.303
9 पंजाब किंग्स 7 2 5 0 0 4 -0.251
10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 1 6 0 0 2 -1.185

IPL 2024: PBKS vs MI, मैच-33 का हाल

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। MI ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी।

वहीं रोहित शर्मा (36) और तिलक वर्मा (34*) ने अहम योगदान दिया था। पंजाब किंग्स के लिए हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिया था। पंजाब किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवरों में 183 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मुंबई ने 9 रनों से जीत दर्ज की। आशुतोष शर्मा ने पंजाब के लिए 28 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जी ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया।

close whatsapp