IPL 2024 Latest Points Table: PBKS vs RR, मैच-27 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल, जानें-
अद्यतन - अप्रैल 13, 2024 11:32 अपराह्न
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 27वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। पंजाब किंग्स हार के बाद अब भी 8वें स्थान पर है, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने जीत के बाद पहले स्थान पर पकड़ और मजबूत बना ली है।
राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 6-6 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर है।
IPL 2024 Latest Points Table: मैच-27 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 6 | 5 | 1 | 0 | 0 | 10 | 0.767 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 1.528 | ||
3 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.666 | ||
4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.436 | ||
5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.344 | ||
6 | गुजरात टाइटंस | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | -0.637 | ||
7 | मुंबई इंडियंस | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.073 | ||
8 | पंजाब किंग्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -0.218 | ||
9 | दिल्ली कैपिटल्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -0.975 | ||
10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6 | 1 | 5 | 0 | 0 | 2 | -1.124 |
PBKS vs RR, मैच-27 का हाल
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। आशुतोष शर्मा ने 16 गेंदों में 31 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली, वहीं जितेश शर्मा ने 29 रन बनाकर अहम योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और केशव महाराज ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए थे।
मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 1 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 3 विकेट से जीत हासिल की। यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंदों में 39 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं शिमरन हेटमायर ने 10 गेंदों में 27 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा और सैम करन ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए।