IPL 2024 Latest Points Table: PBKS vs SRH, मैच-23 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें यहां
अद्यतन - अप्रैल 9, 2024 11:37 अपराह्न
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के बाद 2 अंक जरूर प्राप्त किए, लेकिन टीम 5 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अब भी पांचवें स्थान पर हैं।
वहीं पंजाब किंग्स हार के बाद 5 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स 4 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ अब भी पहले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स 6-6 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | 1.120 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 1.528 | ||
3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 0.775 | ||
4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.666 | ||
5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.344 | ||
6 | पंजाब किंग्स | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.196 | ||
7 | गुजरात टाइटंस | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.797 | ||
8 | मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.704 | ||
9 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -0.843 | ||
10 | दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.370 |
PBKS vs SRH, Match-23 मैच का रिजल्ट-
पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। नितीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए थे।
पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने 25 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। पंजाब किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई, और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 रन से जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए थे।