Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जनवरी 18- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

India vs Afghanistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)
India vs Afghanistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

1) IND v AFG: दो-दो सुपर ओवर, टोटल 45.3 ओवर, तब जाकर भारत कर पाया अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया

IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व तीसरा मैच 17 जनवरी, बुधवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में रोमांचक तरीके से हरा दिया है। तो वहीं इस जीत के साथ भारत ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IND vs AFG: लाइव मैच में रोहित ने अंपायर से की मसखरी, कहा- ‘दो जीरो हो गया और ऊपर से….’ देखें वीडियो

भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 17 जनवरी, बुधवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑनफील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा (Virender Sharma) से मजाकिया अंदाज में बातचीत करते हुए नजर आए हैं। ( पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की अटैकिंग बल्लेबाजी वाले बयान पर AB de Villiers की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करने वाली है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। तो वहीं इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer ) ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) अब टीम इंडिया से मौका मिले या नहीं, शिखर धवन अपनी धुन में मस्त रहना पसंद करते हैं

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के लिए अब टीम इंडिया के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं, धवन की जगह अब टीम में युवा खिलाड़ियों ने ले ली है। ऐसे में अब ये खिलाड़ी अब आपको IPL खेलते हुए ही नजर आने वाला है, दूसरी ओर धवन अब सोशल मीडिया की दुनिया में काफी ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) Rishabh Pant की ऐसी फिटनेस देख, ईशान किशन की नींद उड़ गई है अब पूरी तरह

Rishabh Pant और ईशान किशन ने टीम इंडिया से खेलते हुए युवा उम्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, अब एक अपनी चोट के कारण क्रिकेट से दूर है और तो दूसरा विवादों के चलते टीम के साथ नहीं हैं। इस बीच टीम इंडिया में जगह बनाए रखने का जोर जारी है, ऐसे में पंत के नए वीडियो ने ईशान को टेंशन दे दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) जर्मनी की ठंड में फंसे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया के जरिए मांगी मदद

टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों 22 गज से दूर हैं, जिसका कारण है उनको लगी अलग-अलग चोट। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैन्स को हर अपडेट दे रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसकी जरिए इस खिलाड़ी ने अपनी परेशानी बताई है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) कैसे हैं ये पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी, टी20 सीरीज हारने का जश्न मना रहे हैं!

ऐसा लगता है कि पाकिस्तान टीम को किसी की नजर लग गई है, जिसका कारण है इस टीम का प्रदर्शन। टेस्ट सीरीज से लेकर टी20 सीरीज में इस टीम का बहुत बुरा हाल है, लगातार टीम के खाते में हार आती जा रही है। इस बीच खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई टेंशन नहीं हैं और वो अपनी मस्ती में मस्त हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) “मेरे लिए रिजल्ट मायने नहीं रखता है”- NZ के खिलाफ सीरीज हारने के बाद बोले शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के टी-20 कप्तान शाहीन अफरीदी का कार्यकाल बेहद खराब तरीके से शुरू हुआ। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार, 17 जनवरी को डुनेडिन में खेले गए तीसरे T20I में पाकिस्तान को 45 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीत के साथ, ब्लैककैप ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) “मेरी राय अलग है”, एबी डिविलियर्स नहीं चाहते टी-20 में विराट कोहली ओपनिंग करें

विराट कोहली ने करीब 14 महीने के बाद T20I क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में दूसरे टी-20 मैच में 29 रनों की उपयोगी पारी खेली। हालांकि, उनके ओपनिंग करने की चर्चाओं के बीच वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। कई दिग्गजों का मानना है कि कोहली, रोहित के सााथ पारी की शुरुआत करें। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp