कैसे हैं ये पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी, टी20 सीरीज हारने का जश्न मना रहे हैं!
पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई तीसरा टी20 मैच भी।
अद्यतन - Jan 17, 2024 4:33 pm

ऐसा लगता है कि पाकिस्तान टीम को किसी की नजर लग गई है, जिसका कारण है इस टीम का प्रदर्शन। टेस्ट सीरीज से लेकर टी20 सीरीज में इस टीम का बहुत बुरा हाल है, लगातार टीम के खाते में हार आती जा रही है। इस बीच खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई टेंशन नहीं हैं और वो अपनी मस्ती में मस्त हैं।
टेस्ट के बाद टी20 सीरीज भी गई टीम के हाथ से
पाकिस्तान टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जहां टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ हुआ था। उसके बाद अब टीम टी20 सीरीज में फेल हो गई है, जहां कीवी टीम ने पाक टीम को 3-0 से हरा दिया है और अभी तो 2 मैच होने बाकी है। ऐसे टीम के प्रदर्शन को लेकर जमकर बवाल हो रहा है।
सीरीज हार का जश्न मनाते हुए पकड़े गए पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी
*पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई तीसरा टी20 मैच भी।
*लेकिन उसके बाद भी पाक टीम के खिलाड़ी नजर आए काफी खुश।
*इमाम ने खुद के सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की हैं शेयर।
*इन तस्वीरों में बाबर और हसन अली नजर आ रहे हैं काफी ज्यादा खुश।
पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें आई हैं सामने
बाबर आजम का चल गया इस बार बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर आजम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था, लेकिन कीवी टीम के खिलाफ इस बल्लेबाज का बल्ला जमकर हल्ला मचा रहा है। कीवी टीम के खिलाफ हुए तीनों टी20 मैचों में बाबर ने अर्धशतक लगाए हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी की खुशी अलग लेवल पर है। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बाबर आजम ने पाक टीम की कप्तानी को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद फैन्स काफी निराश हो गए थे। वैसे बाबर की कप्तानी में पाक टीम ने कई मेगा टूर्नामेंट का फाइनल और सेमीफाइनल खेला है, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद उनपर कप्तानी छोड़ने के काफी दबाव आ गया था।