अब टीम इंडिया से मौका मिले या नहीं, शिखर धवन अपनी धुन में मस्त रहना पसंद करते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब टीम इंडिया से मौका मिले या नहीं, शिखर धवन अपनी धुन में मस्त रहना पसंद करते हैं

सोशल मीडिया के भी हीरो हैं धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के लिए अब टीम इंडिया के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं, धवन की जगह अब टीम में युवा खिलाड़ियों ने ले ली है। ऐसे में अब ये खिलाड़ी अब आपको IPL खेलते हुए ही नजर आने वाला है, दूसरी ओर धवन अब सोशल मीडिया की दुनिया में काफी ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं।

हाल ही में दिया था एक बड़ा बयान

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था, अपने इस बयान में धवन ने धोनी और विराट की कप्तानी पर बोला था। गब्बर ने कहा था कि विराट और धोनी की कप्तानी के अंडर मैं खेला हूं, साथ ही इन दोनों की कप्तानी करने के तरीके में काफी ज्यादा ही फर्क था। आगे बोलते हुए धवन ने कहा कि दोनों ही अच्छे कप्तान हैं और मेरा धोनी-विराट के साथ अच्छा रिश्ता रहा है। वैसे शिखर को मिस्टर ICC नाम दिया गया था और ICC टूर्नामेंट में उनके नाम कई सारे रिकॉर्ड्स हैं।

खतरों के असली ‘खिलाड़ी’ तो शिखर धवन हैं बॉस

*सोशल मीडिया के भी हीरो हैं धाकड़ बल्लेबाज धवन।
*इस कड़ी में धवन ने कुछ नई तस्वीरें की है इंस्टाग्राम पर पोस्ट।
*अपनी नई तस्वीरों में हेलिकॉप्टर की सवारी करते नजर आ रहे हैं गब्बर।
*गब्बर का ये स्वैग भरा अवतार फैन्स को आया काफी ज्यादा ही पसंद।

चुनौतियां पसंद आती है बल्लेबाज शिखर धवन को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कुछ दिनों पहले ये कमाल की रील वीडियो भी की थी पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

2022 में खेला था शिखर धवन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच

जी हां, धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था, ये एक वनडे मैच था जिसमें भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ था। उसके बाद से बस खिलाड़ी ने IPL ही खेला है और मौका ना मिलने पर धवन ने सोशल मीडिया किसी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है आज तक और ना ही किसी पर उन्होंने सवाल खड़ा किया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?