IPL 2024 Latest Points Table: RR vs GT, मैच-24 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें-
अद्यतन - अप्रैल 11, 2024 12:10 पूर्वाह्न
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से मात दी। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। राजस्थान रॉयल्स हार के बाद भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। वहीं गुजरात टाइटंस ने जीत के बाद एक पायदान की छलांग गई है।
गुजरात टाइटंस 6 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों के साथ अब भी दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स 6-6 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
IPL 2024 Latest Points Table: मैच-24 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | 0.871 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 1.528 | ||
3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 0.775 | ||
4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.666 | ||
5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.344 | ||
6 | गुजरात टाइटंस | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | -0.637 | ||
7 | पंजाब किंग्स | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.196 | ||
8 | मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.704 | ||
9 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -0.843 | ||
10 | दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.370 |
RR vs GT, मैच-24 का हाल-
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बोर्ड पर लगाए थे। रियान पराग ने 48 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
गुजरात टाइटंस के लिए उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिए थे। गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर 3 विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं राशिद खान ने 11 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। राजस्थान रॉयल्स के लिए कुलदीप सेन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया, वहीं चहल के नाम 2 विकेट शामिल रहा।