IPL 2024: LSG के रफ्तार के सौदागर मयंक यादव की CSK के खिलाफ हो सकती है वापसी, पढ़ें बड़ी खबर
19 अप्रैल को खेला जाएगा लखनऊ और चेन्नई के बीच मैच
अद्यतन - Apr 17, 2024 6:31 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना आईपीएल के जारी सीजन में 19 अप्रैल, शुक्रवार को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बड़ी ही खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि सीएसके के खिलाफ इस मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) की वापसी हो सकती है, जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे।
बता दें कि कूल्हे की चोट की वजह से मयंक दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन अब उनके चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में वापसी की उम्मीद है।
सीएसके खिलाफ होगी मयंक की वापसी
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें मंयक यादव गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- फिर से उड़ चला। साथ ही बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस इस बात के कयास लगाने लगे हैं कि चेन्नई के खिलाफ मयंक यादव की वापसी हो सकती है।
देखें लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा शेयर की गई ये वीडियो
Phir se udd chala 🔥🧿 pic.twitter.com/q8CP55Bkgk
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 17, 2024
चेन्नई के खिलाफ लखनऊ को होगी चौथी जीत की तलाश
दूसरी ओर, टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो टीम ने कुल 6 मैच खेले हैं। एलएसजी को इन मैचों में से 3 में जीत तो इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त 6 अंक लिए, आईपीएल 2024 की पाॅइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर मौजूद है। तो वहीं जब वह 19 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी तो उसे अपनी चौथी जीत की तलाश होगी।