IPL 2024, LSG vs DC: Shot of the Day: आयुष बडोनी का यह शॉट देख हक्के-बक्के रह गए खलील अहमद - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024, LSG vs DC: Shot of the Day: आयुष बडोनी का यह शॉट देख हक्के-बक्के रह गए खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आयुष बडोनी ने 35 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली।

Ayush Badoni & Khaleel Ahmed (Photo Source: X/Twitter)
Ayush Badoni & Khaleel Ahmed (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 94 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद आयुष बडोनी (Ayush Badoni) और अरशद खान के बीच 8वें विकेट के लिए 73 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी।

अरशद खान ने 16 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए, वहीं आयुष बडोनी (Ayush Badoni) ने 35 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बल पर लखनऊ सम्मानजनक टोटल बोर्ड पर खड़ा कर पाई। आयुष बडोनी ने अपनी पारी के दौरान खलील अहमद की गेंद शानदार छक्का जड़ा था, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

खलील अहमद की गेंद पर Ayush Badoni ने जड़ा था करारा छक्का

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 18वां खलील अहमद ने डाला था। ओवर की पहली ही गेंद पर आयुष बडोनी (Ayush Badoni) ने डीप square leg की तरफ शानदार छक्का जड़ा था, गेद सीधा फैंस के बीच स्टैंड्स पर जाकर गिरी थी।

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने आयुष बडोनी (Ayush Badoni) का कैच ड्रॉप कर दिया था। आयुष उस वक्त 37 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी ज्यादा महंगा साबित हुआ। 19वें ओवर में आयुष बडोनी ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आयुष बडोनी ने 35 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है। टीम 6 मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ के खिलाफ टीम की इस शानदार जीत के हीरो रहे कुलदीप यादव और जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए थे।

कुलदीप यादव ने मार्कस स्टोइनिस (8), निकोलस पूरन (0) और केएल राहुल (39) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने रन चेज में बड़ी भूमिका निभाते बुए 35 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की शानदार पारी खेली।

close whatsapp