MI vs SRH मैच की संभावित Playing XI

IPL 2024: MI vs SRH जानें मैच 55 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IPL 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस MI और SRH के बीच खेला जाएगा।

MI vs SRH (Photo Source: IPL/BCCI)
MI vs SRH (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें तीन में जीत और आठ में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हैदराबाद ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें छह में जीत मिली है। अब देखना ये होगा कि दोनों टीमें जब इस मैच में आमने-सामने होंगी तो वो किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी।

मुंबई इंडियंस (MI)

इस सीजन में मुंबई इंडियंस का पूरा खेमा बिखरा हुआ नजर आया है। टीम अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर उनका कोई भी गेंदबाज अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। वहीं बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने निरंतरता के साथ रन बनाए हैं, वहीं रोहित चेन्नई के खिलाफ शतक बनाने के बाद से फ्लॉप रहे हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाया है। ऐसे में इस मैच में मुंबई इंडियंस किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है, वो देखना अहम होगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान तुषारा, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस टीम ने अब तक आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेला है। वहीं उनके बॉलर्स ने भी जरूरत पड़ने पर टीम की जीत में अहम योगदान दिया है। हालांकि पिछले कुछ मैचों से उनके बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं, ऐसे में वो वापसी करना चाहेंगे। वहीं पिछले मैच में उनके गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर

close whatsapp