IPL 2024: Match-64, DC vs LSG Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला आज का मैच कौन जीतेगा?

DC vs LSG Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच में कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल 2024 में 14 मई के दिन का महामुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

DC vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)
DC vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024, Match-64: DC vs LSG Match Prediction: आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट से हार मिली थी। वहीं दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 47 रनों से शिकस्त दी थी।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 12-12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे और सातवें स्थान पर है। दोनों ही टीमें इस वक्त प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, जिसके चलते यह मुकाबला बेहद अहम है।

मैच डिटेल्स (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Match Details):

मैच जानकारी
मैच दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच- 64
वेन्यू अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दिन और समय 14 मई, मंगलवार, शाम 7ः30 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा एप

पिच रिपोर्ट (DC vs LSG Pitch Report):

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (DC) की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs LSG Head to Head to Head Records):

खेले गए कुल मैच 4
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता 1
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता 3
नो रिजल्ट 0

संभावित प्लेइंग XI (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Probable Playing XIs):

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI:

जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नायब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI:

केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसीन खान, यश ठाकुर

DC vs LSG स्कोर प्रेडिक्शन

टीम  पहली पारी का स्कोर दूसरी पारी का स्कोर
दिल्ली ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 170-180 150-160
लखनऊ ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 160-170 140-150

कौन जीतेगा आज का मुकाबला? (Who Will Win Today’s Match?)

हेड टू हेड रिकॉर्ड से लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। दोनों ही टीमों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली अपने होम ग्राउंड पर खेलने वाली है, जिसके चलते उन्हें फायदा मिलेग। ऐसे में टीम मैच को अपने नाम कर सकती है। वहीं गूगल की माने तो दिल्ली के पास इस मैच को जीतने की 53% संभावना है जबकि लखनऊ की 47%।

यहां पढ़िए- DC vs LSG Dream11 Prediction

close whatsapp