IPL 2024: Match-69, SRH vs PBKS Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स के बीच होने वाला आज का मैच कौन जीतेगा?

SRH vs PBKS Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच जानें कौन जीतेगा?

पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद 15 अंकों के साथ तीसरे और पंजाब किंग्स 10 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।

SRH vs PBKS (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs PBKS (Photo Source: BCCI/IPL)

SRH vs PBKS Match Prediction: आईपीएल 2024 में 19 मई के दिन का महामुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम 13 मैचों में 7 जीत और 15 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। पंजाब के खिलाफ मैच जीतकर टीम दूसरे पायदान पर पहुंच सकती है। SRH का पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ था, जो बारिश के चलते मैच रद्द हो गया था।

वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम 13 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। पंजाब ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से शिकस्त दी थी।

मैच डिटेल्स (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Match Details):

मैच जानकारी
मैच सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स, मैच- 69
वेन्यू राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
दिन और समय 19 मई, रविवार, दोपहर 3ः30 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा एप

पिच रिपोर्ट (SRH vs PBKS Pitch Report):

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच फ्लैट विकेट के लिए जानी जाती है। इस पिच पर स्पिनरों को अधिक सहयोग मिलेगा। इस पिच पर रन चेज करने वाली टीम को अब तक ज्यादा सफलता मिली है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs PBKS Head to Head to Head Records):

खेले गए कुल मैच 22
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता 15
पंजाब किंग्स ने जीता 7
नो रिजल्ट 0
यहां देखिए- SRH vs PBKS Head to Head Records 

संभावित प्लेइंग XI (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Probable Playing XIs):

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI:

प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर व कप्तान), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विदवत केविरप्पा

SRH vs PBKS स्कोर प्रेडिक्शन

टीम  पहली पारी का स्कोर दूसरी पारी का स्कोर
हैदराबाद ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 180-190 190-200
पंजाब ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 210-220 180-190

कौन जीतेगा आज का मुकाबला? (Who Will Win Today’s Match?)

हेड टू हेड रिकॉर्ड के हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा ज्यादा भारी है। पंजाब किंग्स में मौजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी के चलते स्वदेश लौट गए हैं, जिसके चलते टीम कमजोर नजर आ रही है। वहीं हैदराबाद की टीम में एक भी इंग्लिश खिलाड़ी नहीं है। टीम अपने होमग्राउंड पर भी खेलेगी जिससे उन्हें फायदा मिलेगा, ऐसे में SRH यह मुकाबला अपने नाम करते हुए नजर आ सकती है। वहीं गूगल की माने तो हैदराबाद के पास इस मैच को जीतने की 64% संभावना है जबकि पंजाब की 36%।

यहां देखिए- SRH vs PBKS Dream11 Prediction

close whatsapp