IPL 2024: Match-29, MI vs CSK Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल के दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2024 1:26 अपराह्न

प्रीव्यू (Preview):
IPL 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
वहीं दूसरी ओर पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 5 मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया था। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
मैच जानकारी (Match Details):
| मैच | जानकारी |
| मैच | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मैच-29 |
| वेन्यू | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| दिन और समय | 14 अप्रैल, रविवार, 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा एप |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। यहां शुरूआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और मूवमेंट मिलता है। रात में ओस के कारण यहां चेज करने वाली टीम को फायदा मिलेगा। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 162 है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| खेले गए कुल मैच | 36 |
| मुंबई इंडियंस ने जीते | 20 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 16 |
| नो रिजल्ट | 0 |
यहां पढ़े- MI vs CSK Head to Head Records
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
मुंबई इंडियंस (MI):
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):
सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली थी। सूर्या सीएसके के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Batter of the Match):
जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
कौन जीत सकता है आज का मैच (Today’s Match Prediction):
सिनैरियो 1
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 180-190
मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 45-55
पहली पारी का स्कोर- 185-195
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की
यहां पढ़े- MI vs CSK Dream11 Prediction