IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट के आगे फिसड्डी साबित हुए रोहित शर्मा, गोल्डन डक पर हुए आउट... वानखेड़े में पसरा सन्नाटा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट के आगे फिसड्डी साबित हुए रोहित शर्मा, गोल्डन डक पर हुए आउट… वानखेड़े में पसरा सन्नाटा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे रोहित शर्मा

Rohit Sharma & Trent Boult (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma & Trent Boult (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए अहम है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, और टीम ने धमाकेदार शुरूआत की है। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और नमन धीर को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने Rohit Sharma

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की पहली तीन गेंदों में कोई भी रन दिया था। ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन ने सिंगल लिया। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) स्ट्राइक पर आए। रोहित शर्मा ने गेंद को खेला, लेकिन आउटसाइड एज लगा और विकेटकीपर संजू सैमसन ने दायीं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 12 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली थी। आज वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के फैंस को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था।

यहां देखें रोहित शर्मा के आउट होने का वीडियो-

https://twitter.com/ishantraj51/status/1774803118070349954

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर फिर नमन धीर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया था। अपने स्पेल का दूसरा ओवर डालते हुए ट्रेंट बोल्ट ने डेवाल्ड ब्रेविस को भी गोल्डन डक पर आउट किया। 14 के स्कोर में 3 विकेट गंवाने के बाद ईशान किशन के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन ईशान किशन चौथे ओवर में नांद्रे बर्गर के खिलाफ 16 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने 20 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

 

close whatsapp