IPL 2024: समीर रिजवी के दो गगनचुंबी छक्कों ने जीता MS Dhoni का दिल, Thala का रिएक्शन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: समीर रिजवी के दो गगनचुंबी छक्कों ने जीता MS Dhoni का दिल, Thala का रिएक्शन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

समीर रिजवी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली।

Sameer Rizi MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)
Sameer Rizi MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

MS Dhoni’s Reaction on Sameer Rizvi Sixes Went viral on Social Media: आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। CSK की पारी के दौरान सभी को MS Dhoni की बल्लेबाजी का इंतजार था, लेकिन मैदान में थाला की बैटिंग देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

समीर रिजवी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पिछले मैच में आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में शिवम दुबे के आउट होने के बाद समीर रिजवी बल्लेबाजी करने उतरे। मैदान में अपने आक्रमक शॉट से इस युवा खिलाड़ी ने सबका दिल जीत लिया है। MS Dhoni समीर रिजवी की शानदार बल्लेबाजी से काफी खुश नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

समीर रिजवी ने खेली 14 रन की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 18वां ओवर राशिद खान डाल रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने शिवम दुबे को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद समीर रिजवी ने अपनी पहली ही गेंद का सामना करते हुए शानदार छक्का जड़ा।

जिसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर समीर रिजवी ने राशिद खान के खिलाफ छक्का जड़ा। समीर रिजवी की आक्रमक बल्लेबाजी से MS Dhoni बहुत प्रसन्न नजर आए। समीर रिजवी ने 6 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 14 रनों की पारी खेली। समीर रिजवी आखिरी ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

यहां देखें समीर रिजवी के दो शानदार छक्कों का वो वीडियो-

शिवम दुबे ने शानदार खेल दिखाते हुए 23 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 51 रनों की तूफानी पारी खेली। शिवम दुबे ने 18वें ओवर में जब अर्धशतक पूरा किया था, तब भी धोनी ने ताली बजाते हुए शिवम दुबे की प्रशंसा की थी।

 

 

close whatsapp