IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DC vs SRH, मैच-35 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद बीच मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल जानें-
अद्यतन - अप्रैल 20, 2024 11:11 अपराह्न
IPL 2024 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को हैदराबाद की टीम ने 67 रनों से अपने नाम किया। इस मैच के खत्म होने के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़े बदलाव हुए हैं। SRH के बल्लेबाज ट्रैविस हेड जिन्होंने इस मैच में 89 रन बनाए वो अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पांच में आ गए हैं।
ऑरेंज कैप लिस्ट की बात करें तो उसमें सबसे टॉप पर RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम मौजूद है। कोहली इस सीजन अब तक सात मैचों में 361 रन बना चुके हैं। उसके बाद नंबर दो पर ट्रैविस हेड (324), तीन पर रियान पराग (318), नंबर चार पर रोहित शर्मा (297) और नंबर पांच पर केएल राहुल (286) का नाम मौजूद है।
नंबर | प्लेयर | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | H.S | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 361 | 7 | 245 | 72.2 | 113 | 147.35 | 35 | 14 | 1 | 2 |
2 | ट्रैविस हेड | SRH | 324 | 6 | 150 | 54 | 102 | 216 | 39 | 18 | 1 | 2 |
3 | रियान पराग | RR | 318 | 7 | 197 | 63.6 | 84 | 161.42 | 22 | 20 | — | 3 |
4 | रोहित शर्मा | MI | 297 | 7 | 181 | 49.5 | 105 | 164.09 | 30 | 18 | 1 | — |
5 | केएल राहुल | LSG | 286 | 7 | 200 | 40.86 | 82 | 143 | 25 | 11 | — | 2 |
पर्पल कैप की ताजा सूची DC vs SRH मैच के बाद
पर्पल कैप लिस्ट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में 13 विकेट के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद युजवेंद्र चहल (12 विकेट) दूसरे, गेराल्ड कोएट्जी (12 विकेट ) तीसरे, मुस्तफिजुर रहमान (11 विकेट) चौथे, तो वहीं कुलदीप यादव (10 विकेट) पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | BBI | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 13 | 7 | 28 | 5/21 | 168 | 12.85 | 5.96 | 167 | — | 1 |
2 | युजवेंद्र चहल | RR | 12 | 7 | 26 | 3/11 | 156 | 18.08 | 8.35 | 217 | — | — |
3 | गेराल्ड कोएट्जी | MI | 12 | 7 | 26.3 | 4/34 | 159 | 21.92 | 9.92 | 263 | 1 | — |
4 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 11 | 6 | 24 | 4/29 | 144 | 20.55 | 9.42 | 226 | 1 | — |
5 | कुलदीप यादव | DC | 10 | 5 | 20 | 4/55 | 120 | 15.2 | 7.6 | 152 | 1 | — |
मुकाबले की बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने एक बार फिर इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में बोर्ड पर 266 रन लगा दिए। SRH की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली।