IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: GT vs DC मैच-32 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: GT vs DC, मैच-32 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल जानें-

Khaleel Ahmed & Shubman Gill (Photo Source: BCCI/IPL)
Khaleel Ahmed & Shubman Gill (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज खलील अहमद की ऑरेंज-पर्पल कैप की ताजा सूची में वापस से टॉप-5 में एंट्री हुई है।

ऑरेंज कैप की ताजा सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली (361) अभी भी पहले स्थान पर मौजूद है। रियान पराग (318) दूसरे और सुनील नारायण (276) तीसरे स्थान पर है। वहीं संजू सैमसन (276) चौथे और शुभमन गिल (263) पांचवें स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 361 7 245 72.2 113 147.35 35 14 1 2
2 रियान पराग RR 318 7 197 63.6 84 161.42 22 20 3
3 सुनील नारायण KKR 276 6 147 46 109 187.76 26 20 1 1
4 संजू सैमसन RR 276 7 178 55.2 82 155.06 27 11 3
5 शुभमन गिल GT 263 7 174 43.83 89 151.15 21 9 2

IPL 2024: पर्पल कैप की ताजा सूची में टॉप-3 में पहुंचे खलील अहमद

पर्पल कैप की ताजा सूची में अब भी युजवेंद्र चहल 7 मैचों में 12 विकेट के साथ पहले स्थान पर है। वहीं जसप्रीत बुमराह 6 मैचों में 10 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद ने आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया। खलील अहमद 7 मैचों में 10 विकेट के साथ सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। मुस्तफिजुर रहमान (10) चौथे और पैट कमिंस (9) पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 12 7 26 3/11 156 18.08 8.35 217
2 जसप्रीत बुमराह MI 10 6 24 5/21 144 14.6 6.08 146 1
3 खलील अहमद DC 10 7 28 2/21 168 22.9 8.18 229
4 मुस्तफिजुर रहमान CSK 10 5 20 4/29 120 18.3 9.15 183 1
5 पैट कमिंस SRH 9 6 24 3/43 144 21 7.88 189

IPL 2024: GT vs DC, मैच-32 का हाल

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच की बात करें तो DC कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवरों में 89 रनों पर ऑलआउट हो गई। राशिद खान ने टीम के लिए 24 गेंदों में सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली।

दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिया, वहीं ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट लिया। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

दिल्ली कैपिटल्स ने 67 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 10 गेंदों में 20 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 11 गेंदों में 16 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए संदीप वॉरियर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया, वहीं स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

close whatsapp