एशिया कप 2022: 'काश! आज माही स्टंप्स के पीछे होता'- श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद तमाम भारतीय प्रशंसकों ने ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: ‘काश! आज माही स्टंप्स के पीछे होता’- श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद तमाम भारतीय प्रशंसकों ने ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया

सुपर 4 की अंक तालिका में भारतीय टीम इस समय तीसरे स्थान पर है।

rishabh pant and ms dhoni (pic source-twitter)
rishabh pant and ms dhoni (pic source-twitter)

6 सितंबर को खेले जा चुके एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम को श्रीलंका ने 6 विकेट से मात दी। इस मैच के अंतिम ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 7 रन की आवश्यकता थी और भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे।

अर्शदीप सिंह ने शुरुआती 4 गेंदों में मात्र 5 रन देकर मुकाबले को रोमांचक स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। श्रीलंका को आखिरी दो गेंदों में 2 रन की जरूरत थी। भारतीय युवा तेज गेंदबाज ने दसुन शनाका को बहुत ही शानदार गुड लेंथ गेंद फेंकी जिसको श्रीलंकाई कप्तान समझ नहीं पाए और उनके बल्ले के ऊपर निकलकर गेंद कीपर के दस्तानों में चली गई।

इस मुकाबले में ऋषभ पंत भारतीय टीम के विकेटकीपर थे। जैसे ही पंत के पास गेंद पहुंची शनाका एक रन लेने को भागे। पंत के पास पूरा समय था तीन स्टंप्स में गेंद को फेंकने का, लेकिन उनसे यह काम नहीं हो पाया और दोनों श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने 1 रन पूरा किया इसके बाद वो दूसरे रन के लिए भागे और उसे भी पूरा कर श्रीलंका को इस मुकाबले में जीत दिलाई।

तमाम प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा चुके 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी के रन आउट को याद किया। बता दें, इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। हार्दिक पांड्या ने आखिरी गेंद फेंकी जिस पर बल्लेबाज बल्ला नहीं लगा पाए और वो रन लेने को भागे। स्टंप्स के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी भी गेंद को पकड़कर तेजी से भागे और मुस्ताफिजुर रहमान को रन आउट किया। इस मुकाबले में भारत ने 1 रन से जीत दर्ज की थी।

यह रही ट्विटर की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/iRaviJaiswal/status/1567221736801705984?s=20&t=t-yX5ANOFAi4s8qhfhsGUA

https://twitter.com/AcousticSherry/status/1567221679327264770?s=20&t=tfxNhMZrR8MJp5QRUd749Q

https://twitter.com/kunalpa62977774/status/1567221603653808130?s=20&t=EAm9b7GIFhn_ulmrYtSA7A

अभी भी एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया

सुपर 4 की अंक तालिका में भारतीय टीम इस समय तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम यही दुआ कर रही होगी कि पाकिस्तान अपने बचे हुए दोनों मुकाबले अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार जाए और वो खुद अफगानिस्तान को बड़े अंतर से मात दे।

अगर पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 7 सितंबर को जीत जाता है तो अफगानिस्तान और भारत दोनों ही एशिया कप 2022 के फाइनल से बाहर हो जाएगी।

close whatsapp