IPL 2024 Orange and Purple Cap Update लीग स्टेज खत्म होने के बाद

IPL 2024: ऑरेंज कैप पर है विराट का राज, पर्पल कैप पर हर्षल का कब्जा, देखें लीग स्टेज के बाद अपडेटेड लिस्ट

ऑरेंज एंड पर्पल कैप की लिस्ट पर डालिए एक नजर।

Virat Kohli & Harshal Patel (Photo Source: IPL/BCCI)
Virat Kohli & Harshal Patel (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2024 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। इस सीजन में अभी तक 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं और उसके बाद अब ऑरेंज कैप की रेस में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली तो पर्पल कैप की रेस में PBKS के गेंदबाज हर्षल पटेल सबसे आगे हैं। हालांकि टूर्नामेंट में अभी भी 4 मैच बाकी है लेकिन इन 4 मैचों के बाद भी इस लिस्ट में कुछ बड़ा उलटफेर शायद ही देखने को मिले।

आपको बता दें कि, विराट कोहली टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस सीजन 700 रन का आंकड़ा पार किया है। वहीं हर्षल पटेल एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 20 से अधिक विकेट चटकाए हैं। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों के लिए इन दोनों से आगे निकलना काफी मुश्किल होने वाला है।

ऑरेंज कैप की बात करें तो विराट कोहली ने अभी तक खेले 14 मैचों में 64.36 की शानदार औसत और 155.60 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 708 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में नंबर दो पर मौजूद ऋतुराज गायकवाड़ (583) हैं। गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में अब वो विराट से आगे तो नहीं निकल पाएंगे।

विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड हैं जिनके नाम इस सीजन 533 रन हैं। कोहली और हेड के बीच 175 रनों का अंतर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 531 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। लेकिन इनके लिए भी विराट से आगे निकलना नमुमकिन ही लग रहा है। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि विराट कोहली इस सीजन ऑरेंज कैप अपने नाम करें।

IPL 2024 ORANGE CAP की लिस्ट लीग स्टेज खत्म होने

नंबर प्लेयर टीम रन मैच गेंदें औसत H.S स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1  विराट कोहली RCB 708 14 455 64.36 113 155.6 59 37 1 5
2 रुतुराज गायकवाड़ CSK 583 14 413 53 108 141.16 58 18 1 4
3 ट्रैविस हेड SRH 533 12 265 48.45 102 201.13 61 31 1 4
4 रियान पराग RR 531 14 348 59 84 152.59 38 31 4
5 साई सुदर्शन GT 527 12 373 47.91 103 141.29 48 16 1 2

 

पर्पल कैप की बात करें तो, पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल 24 विकेट के साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। हर्षल ने इस सीजन खेले 14 मैचों में 19.88 की औसत से विकेट लिए हैं। उनके अलावा अभी तक कोई भी गेंदबाज 20 से अधिक विकेट नहीं ले पाया है। मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में 20 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर है। हालांकि इन दोनों ही गेंदबाजों की टीमें प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों में सिर्फ वरुण चक्रवर्ती एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिनकी टीम (कोलकाता नाइट राइडर्स) प्लेऑफ में पहुंची है। चक्रवर्ती ने इस सीजन 18 विकेट अपने नाम किए हैं। चक्रवर्ती को हर्षल पटेल से आगे निकलने के लिए 6 विकेट की जरूरत है।

IPL 2024 PURPLE CAP की लिस्ट लीग स्टेज खत्म होने के बाद

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर BBI गेंद औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 हर्षल पटेल PBKS 24 14 49 3/15 294 19.88 9.73 477
2 जसप्रीत बुमराह MI 20 13 51.5 5/21 311 16.8 6.48 336 1
3 अर्शदीप सिंह PBKS 19 14 50.2 4/29 302 26.58 10.03 505 1
4 वरुण चक्रवर्ती KKR 18 13 44 3/16 264 20.39 8.34 367
5 तुषार देशपांडे CSK 17 13 48 4/27 288 24.94 8.83 424 1

close whatsapp