IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: LSG vs DC मैच-26 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: LSG vs DC, मैच-26 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची का हाल जानें-

Ayush Badoni & Khaleel Ahmed (Photo Source: BCCI/IPL)
Ayush Badoni & Khaleel Ahmed (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update:आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की ताजा टॉप-5 सूची में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज खलील अहमद की टॉप-5 में एंट्री हुई है।

ऑरेंज कैप की ताजा सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 6 मैचों में 319 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। रियान पराग (261) और शुभमन गिल (255) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं संजू सैमसन (246) चौथे स्थान पर हैं, और साई सुदर्शन (226) पांचवें स्थान पर मौजूद है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 319 6 225 79.75 113 141.78 29 12 1 2
2 रियान पराग RR 261 5 165 87 84 158.18 17 17 3
3 शुभमन गिल GT 255 6 168 51 89 151.79 19 9 2
4 संजू सैमसन RR 246 5 156 82 82 157.69 24 10 3
5 साई सुदर्शन GT 226 6 177 37.67 45 127.68 23 3

IPL 2024: खलील अहमद पर्पल कैप की ताजा सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 5 मैचों में 10 विकेट के साथ पर्पल कैप की ताजा सूची में अब भी पहले स्थान पर है।  युजवेंद्र चहल (10) दूसरे और मुस्तफिजुर रहमान (9) तीसरे स्थान पर है। खलील अहमद ने आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2 विकेट लिए, वह 6 मैचों में 9 विकेट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह (8) पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 जसप्रीत बुमराह MI 10 5 20 5/21 120 11.9 5.95 119 1
2 युजवेंद्र चहल RR 10 5 18 3/11 108 13.2 7.33 132
3 मुस्तफिजुर रहमान CSK 9 4 16 4/29 96 14.22 8 128 1
4 खलील अहमद DC 9 6 24 2/21 144 23.44 8.79 211
5 अर्शदीप सिंह PBKS 8 5 18.2 4/29 110 20 8.73 160 1

IPL 2024: LSG vs DC, मैच-26 का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए थे, वहीं आयुष बडोनी ने 35 गेंदों में 55 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे।

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 35 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली।

close whatsapp