IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: LSG vs GT मैच-21 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: LSG vs GT, मैच-21 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

आईपीएल 2024 में 7 अप्रैल को हुए दो शानदार मुकाबलों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची का क्या हाल है, जानें-

LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
LSG vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 में 7 अप्रैल को दो बड़े धमाकेदार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 49 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। टिम डेविड (45) और रोमारियो शेफर्ड (39) ने अहम योगदान दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी थी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी टीम के लिए खेली थी। मुंबई इंडियंस के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिया, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए थे।

दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस ने 58 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।

जवाब में गुजरात टाइटंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवरों में 130 रनों पर ऑलआउट हो गई, और लखनऊ ने 33 रनों से जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यश ठाकुर ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया।

7 अप्रैल को हुए दो मुकाबलों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-21 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ी विराट कोहली 5 मैचों में 316 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में पहले स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 316 5 216 105.33 113 146.3 29 12 1 2
2 साई सुदर्शन GT 191 5 148 38.2 45 129.05 20 2
3 रियान पराग RR 185 4 117 92.5 84 158.12 14 12 2
4 शुभमन गिल GT 183 5 124 45.75 89 147.58 13 7 1
5 निकोलस पूरन LSG 178 4 105 178 64 169.52 8 15 1

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-21 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल 4 मैचों में 8 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में पहले स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 8 4 14 3/11 84 11.13 6.36 89
2 खलील अहमद DC 7 5 20 2/21 120 24.29 8.5 170
3 मोहित शर्मा GT 7 5 19 3/25 114 23.57 8.68 165
4 मुस्तफिजुर रहमान CSK 7 3 12 4/29 72 15.14 8.83 106 1
5 गेराल्ड कोएत्जी MI 7 4 14.3 4/34 87 22 10.62 154 1

close whatsapp