IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: LSG vs MI मैच-48 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: LSG vs MI, मैच-48 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

ऑरेंज कैप की ताजा सूची में केएल राहुल की टॉप-5 में एंट्री हुई है।

KL Rahul & Jasprit Bumrah (Photo Source: BCCI/IPL)
KL Rahul & Jasprit Bumrah (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। ऑरेंज कैप की ताजा सूची में टॉप-5 में केएल राहुल की वापस से एंट्री हुई है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है।

ऑरेंज कैप की ताजा सूची में विराट कोहली अब भी है टॉप पर बरकरार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली (500) ऑरेंज कैप की ताजा सूची में अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। CSK कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (447)  दूसरे और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (418) तीसरे स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। वह 10 मैचों में 406 रनों के साथ सूची में चौथे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (398) पांचवें स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 500 10 339 71.43 113 147.49 46 20 1 4
2 रुतुराज गायकवाड़ CSK 447 9 299 63.86 108 149.5 48 13 1 3
3 साई सुदर्शन GT 418 10 308 46.44 84 135.71 43 9 2
4 केएल राहुल LSG 406 10 284 40.6 82 142.96 37 15 3
5 ऋषभ पंत DC 398 11 251 44.22 88 158.57 31 24 3

जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की ताजा सूची में अब भी है टॉप पर

पर्पल कैप की ताजा सूची में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (14) अब भी पहले स्थान पर है। CSK खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (14) दूसरे और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल (14) तीसरे स्थान पर है। मथीशा पथिराना (13) चौथे और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल (13) पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 जसप्रीत बुमराह MI 14 10 40 5/21 240 18.29 6.4 256 1
2 मुस्तफिजुर रहमान CSK 14 8 30.2 4/29 182 21.14 9.76 296 1
3 हर्षल पटेल PBKS 14 9 32 3/15 192 23.29 10.19 326
4 मथीशा पथिराना CSK 13 6 22 4/28 132 13 7.68 169 1
5 युजवेंद्र चहल RR 13 9 34 3/11 204 23.54 9 306

 

close whatsapp