IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs RCB मैच-19 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs RCB, मैच-19 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें

RR vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)
RR vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जयपुर में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 72 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया था। राजस्थान रॉयल्स ने 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की। संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी।

संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए रीस टॉपली ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-19 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ी विराट कोहली 5 मैचों में 316 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में पहले स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 316 5 216 105.33 113 146.3 29 12 1 2
2 रियान पराग RR 185 4 117 92.5 84 158.12 14 12 2
3 संजू सैमसन RR 178 4 118 59.33 82 150.85 17 8 2
4 हेनरिक क्लासेन SRH 177 4 87 88.5 80 203.45 6 17 2
5 शुभमन गिल GT 164 4 103 54.67 89 159.22 11 7 1

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-19 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल 4 मैचों में 8 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में पहले स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 8 4 10 3/11 60 11.13 8.9 89
2 मोहित शर्मा GT 7 4 16 3/25 96 18.71 8.19 131
3 मुस्तफिजुर रहमान CSK 7 3 12 4/29 72 15.14 8.83 106 1
4 मयंक यादव LSG 6 2 8 3/14 48 6.83 5.13 41
5 खलील अहमद DC 6 4 16 2/21 96 21.83 8.19 131

close whatsapp