IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: SRH vs LSG, मैच-57 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
ऑरेंज कैप की ताजा सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड तीसरे स्थान पर पहुंचे।
अद्यतन - May 8, 2024 10:22 pm

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है।
ऑरेंज कैप की ताजा सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचे ट्रैविस हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 11 मैचों में 542 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में अब भी पहले पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 541 रनों के साथ सूची में दूसरे पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 30 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की नाबाद पारी खेली। हेड 533 रनों के साथ ऑरेंज कैप की ताजा सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (471) सूची में चौथे स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नारायण (461) पांचवें स्थान पर है।
नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 542 | 11 | 366 | 67.75 | 113 | 148.09 | 48 | 24 | 1 | 4 |
2 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 541 | 11 | 368 | 60.11 | 108 | 147.01 | 57 | 16 | 1 | 4 |
3 | ट्रैविस हेड | SRH | 533 | 11 | 264 | 53.3 | 102 | 201.89 | 61 | 31 | 1 | 4 |
4 | संजू सैमसन | RR | 471 | 11 | 288 | 67.29 | 86 | 163.54 | 44 | 23 | — | 5 |
5 | सुनील नारायण | KKR | 461 | 11 | 251 | 41.91 | 109 | 183.67 | 46 | 32 | 1 | 3 |
पर्पल कैप की ताजा सूची-
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की ताजा सूची में 18 विकेट के साथ पहले पायदान पर है। पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल (17) दूसरे और कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती (15) तीसरे स्थान पर है। वहीं हैदराबाद के टी नटराजन (15) चौथे और अर्शदीप सिंह (15) पांचवें स्थान पर है।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 18 | 12 | 47.5 | 5/21 | 287 | 16.5 | 6.21 | 297 | — | 1 |
2 | हर्षल पटेल | PBKS | 17 | 11 | 37 | 3/15 | 222 | 21.29 | 9.78 | 362 | — | — |
3 | वरुण चक्रवर्ती | KKR | 16 | 11 | 40 | 3/16 | 240 | 21.88 | 8.75 | 350 | — | — |
4 | टी नटराजन | SRH | 15 | 9 | 35.2 | 4/19 | 212 | 21.2 | 9 | 318 | 1 | — |
5 | अर्शदीप सिंह | PBKS | 15 | 11 | 39.2 | 4/29 | 236 | 26.4 | 10.07 | 396 | 1 | — |