IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: SRH vs RCB, मैच-41 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल जानें-
अद्यतन - अप्रैल 25, 2024 11:19 अपराह्न
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 41वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची की बात करें तो टॉप-5 में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी. नटराजन की एंट्री हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली ने आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। किंग कोहली 9 मैचों 430 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में अब भी पहले स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (349) दूसरे और ऋषभ पंत (342) तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (334) चौथे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ट्रैविस हेड (325) पांचवें स्थान है।
नंबर | गेंदबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 430 | 9 | 295 | 61.43 | 113 | 145.76 | 40 | 17 | 1 | 3 |
2 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 349 | 8 | 245 | 58.17 | 108 | 142.45 | 38 | 10 | 1 | 2 |
3 | ऋषभ पंत | DC | 342 | 9 | 212 | 48.86 | 88 | 161.32 | 27 | 21 | — | 3 |
4 | साई सुदर्शन | GT | 334 | 9 | 259 | 37.11 | 65 | 128.96 | 35 | 5 | — | 1 |
5 | ट्रैविस हेड | SRH | 325 | 7 | 153 | 46.43 | 102 | 212.42 | 39 | 18 | 1 | 2 |
पर्पल कैप की ताजा सूची में टॉप-5 में हुई टी. नटराजन की एंट्री
पर्पल कैप की ताजा सूची में जसप्रीत बुमराह 8 मैचों में 13 विकेट के साथ अब भी पहले स्थान पर है। RR गेंदबाज युजवेंद्र चहल 8 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हर्षल पटेल (13) तीसरे स्थान और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कुलदीप यादव (12) के साथ चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टी. नटराजन 6 मैचों में 12 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं। टी. नटराजन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिया।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 13 | 8 | 32 | 5/21 | 192 | 15.69 | 6.38 | 204 | — | 1 |
2 | युजवेंद्र चहल | RR | 13 | 8 | 30 | 3/11 | 180 | 20.38 | 8.83 | 265 | — | — |
3 | हर्षल पटेल | PBKS | 13 | 8 | 29 | 3/15 | 174 | 21.38 | 9.59 | 278 | — | — |
4 | कुलदीप यादव | DC | 12 | 6 | 24 | 4/55 | 144 | 15.08 | 7.54 | 181 | 1 | — |
5 | टी. नटराजन | SRH | 12 | 6 | 24 | 4/19 | 144 | 17.42 | 8.71 | 209 | 1 | — |
IPL 2024: SRH vs RCB, मैच-41 का हाल
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 206 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली (51) और रजट पाटीदार (50) ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कैमरन ग्रीन ने 20 गेंदों में 37 रनों की नाबाद पारी खेली। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन और टी. नटराजन ने दो विकेट लिया था।
हैदराबाद की टीम जो अपने मजबूत बैटिंग लाइनअप के लिए जानी जाती है, लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई। RCB ने 35 रनों से जीत के साथ इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। बेंगलुरु के लिए स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने 2-2 विकेट लिया।