फैंस का आईपीएल में उनकी प्राइस टैग पर फोकस नहीं आ रहा हैं जोफ्रा आर्चर को रास
जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए उत्साहित है।
अद्यतन - मार्च 14, 2022 4:55 अपराह्न

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वह आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।
इस साल फरवरी में हुई IPL 2022 मेगा नीलामी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जिस पर काफी सवाल खड़े किए गए, क्योंकि जोफ्रा आर्चर इस सीजन में उपलब्ध नहीं होंगे। वह फिलहाल इन दिनों अपनी पुरानी कोहनी की चोट से उबर रहे हैं।
इस बीच, जोफ्रा आर्चर के खेल से ज्यादा क्रिकेट बिरादरी के बीच गेंदबाज की आईपीएल नीलामी 2022 में जो कीमत लगी है उसकी ज्यादा चर्चा है, जिससे वह बिलकुल भी खुश नहीं है। आर्चर चाहते हैं कि फैंस उनके प्राइज टैग के लिए नहीं बल्कि उनके खेल के लिए उन्हें जाने।
आईपीएल 2023 से उपलब्ध होंगे मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर ने Cricbuzz के हवाले से कहा: “मैं चाहता हूं कि लोग इस बात को समझें कि अगर आप नहीं खेलते हैं तो आपको पैसा नहीं मिलेगा। लोग मुझे बतौर खिलाड़ी देखें, न कि मुझ पर जो पैसा या कीमत लगी है उसे देखे। आपको यह पैसा इसलिए मिलता है, क्योंकि दूसरी टीमें भी आपको चाहती हैं।”
उन्होंने आगे बताया मुंबई टीम के मालिक आकाश ने उन्हें फोन किया, जिसके बाद उन्होंने फूटबाल क्लब आर्सेनल के बारे में बात की। गेंदबाज ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी नीलामी लाइव नहीं देखी, जब 12 और 13 फरवरी को IPL मेगा नीलामी चल रही थी, तब वह अपनी ट्रेनिंग में व्यस्त थे। उन्होंने बाद में IPL की वेबसाइट पर जाकर देखा कि मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया हैं।
आर्चर ने बताया MI के उन्हें खरीदने के बाद उनके फोन पर लगातार फोन और मैसेज आने लगे। उन्हें पहले से ही पता था कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) टीमें उन पर पैसा लगाएंगी और जब उन्होंने अपना फोन देखा तो बिल्कुल ठीक वैसे ही हुआ, जिसका उन्हें अंदाजा था।
जोफ्रा आर्चर ने अंत में कहा मुंबई में जाने के बाद मैं सचमुच उत्साहित हो गया। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। महेला जयवर्धने, MI कोच, मेरे पहले फ्रेंचाइजी कोच भी थे। मैंने पोली (कीरोन पोलार्ड) के खिलाफ कुछ मैच खेले है, लेकिन यह पहली बार है जब मैं उनके साथ एक ही टीम में खेलूंगा।