9 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

9 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज राजस्थान का सामना गुजरात से

जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 52 में राजस्थान राॅयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आज 9 मई, शनिवार को शाम 7.30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जीटी का पलड़ा आरआर पर थोड़ी भारी नजर आ रहा है, क्योंकि राजस्थान को अपने आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि गुजरात ने जीत हासिल की।

2. रोहित शर्मा के साथ सेल्फी के लिए महिला फैन की दीवानगी, फोन बंद के बाद भी नहीं मानी हार

रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय बन गए। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आई। हिटमैन रोहित का यह वीडियो पलभर में ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।

3. श्रेयस अय्यर ही नहीं बल्कि संजू सैमसन भी हैं सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 कप्तानी के दावेदार

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन को श्रेयस अय्यर पर तरजीह इसलिए दी जा रही है, क्योंकि वे भारतीय टी20 टीम से अच्छी तरह परिचित हैं और टीम में उनकी अच्छी पकड़ है। सैमसन 2024 टी20 विश्व कप से ही टीम का हिस्सा हैं, जबकि श्रेयस ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला था।

टीम में सीमित भागीदारी के कारण श्रेयस को कप्तानी सौंपे जाने पर संदेह है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड के व्हाइट बाॅल टूर के लिए सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान टीम में शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन बल्ले से खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें कप्तानी और टीम में जगह से हाथ धोना पड़ सकता है।

4. IPL 2026: ‘हमें वो 6 जीत क्यों मिलीं?’, जीरो पर आउट होने के बाद विराट कोहली की ड्रेसिंग रूम स्पीच वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद, आरसीबी के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में काफी सकारात्मक बातें की। यहीं नहीं उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों से सकारात्मक रहने और बाकी बचे सीजन का लुत्फ उठाने के लिए भी कहा. आरसीबी की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हमें वो छह जीत क्यों मिलीं? क्योंकि हम खेल का लुत्फ उठा रहे थे। हम केवल अपने स्तर को लेकर चिंतित थे। हम विपक्षी टीम की तरफ देख भी नहीं रहे थे।’

5. IPL 2026, Match 52: RR बनाम GT मैच से पहले जानें क्या है हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

RR vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  09
राजस्थान रॉयल्स ने जीते 03
गुजरात टाइटन्स ने जीते  06
नो रिजल्ट/टाई 00/00
सबसे पहले मैच  14 अप्रैल, 2022 (GT जीता)
हालिया मैच  5 अप्रैल, 2026 (RR जीता)

6. IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट के बारे में

सवाई मानसिंह स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर पिछले मैच में, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी20 मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था। राजस्थान के 228-6 के स्कोर के जवाब में, सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 229-5 रन बनाए थे। इससे पता चलता है कि बैटिंग के लिए यह पिच कितनी अच्छी है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह निश्चित रूप से लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा।

7. IPL 2026: ‘बॉलर्स बन गए गए हैं पंचिंग बैग’, गावस्कर बोले डिस्बैलेंस हो गया है टी20 क्रिकेट

जारी आईपीएल 2026 के बीच पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एनडीटीवी के हवाले कहा, ‘सपाट पिचें, छोटी बाउंड्री और आधुनिक बल्ले की तकनीक ने गेंदबाजों को ‘पंचिंग बैग’ (सिर्फ मार खाने वाला) बना दिया है, और अधिकारी नियमों पर पुनर्विचार करें ताकि गेंदबाजों को भी विकेट लेने और बल्लेबाजों को रोकने के उचित अवसर मिल सकें, जिससे खेल की प्रतिस्पर्धा बनी रहे। साथ ही, मैदान में बाउंड्री पीछे करने की जगह मौजूद है, लेकिन इसके बजाय सख्त नियमों से गेंदबाज़ों पर और दबाव डाला जा रहा है।’

8. IPL 2026, RCB vs MI: सूर्यकुमार यादव के खेलने पर बड़ा अपडेट आया सामने, हार्दिक की फिटनेस पर इस दिन फैसला

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ है। रायपुर में होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले मैच में टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे और उनके इस मुकाबले में खेलने को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है, लेकिन उन पर जल्द फैसला हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैच से एक दिन पहले यानि शनिवार 9 मई को हार्दिक का फिटनेस टेस्ट होगा, जिसे पास करने के बाद ही वो 10 मई को बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में उतर पाएंगे। साथ ही पांड्या को लेकर भले ही स्थिति साफ न हो लेकिन टीम के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर अच्छी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, सूर्या इस मुकाबले के लिए टीम के साथ रायपुर में जुड़ जाएंगे।

close whatsapp