मैदान पर रन बन नहीं रहे, लेकिन जिम में दिनेश कार्तिक पूरा दम दिखा रहे हैं अपना
इंस्टाग्राम पर दिनेश कार्तिक ने एक रील की थी शेयर।
अद्यतन - May 6, 2023 2:32 pm

RCB टीम से खेलते हुए दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने साल 2022 में कई कमाल की पारियां खेली थी, कुछ ऐसी ही पारियों की उम्मीद टीम और फैन्स को इस साल भी थी। लेकिन नतीजे में फैन्स के साथ सिर्फ निराशा ही आई और कार्तिक बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं IPL 2023 में, उसके बाद भी ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने में लगा है।
दिनेश कार्तिक की अब नहीं होगी टीम इंडिया में वापसी
IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन कर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में वापसी की थी और साल 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला था, लेकिन वहां भी उनका बल्ला शांत ही रहा था। जिसके बाद अब उनकी टीम इंडिया में वापसी होती नहीं दिखाई दे रही है।
GYM वीडियो पर दिनेश कार्तिक को फैन्स ने दिया ज्ञान
*इंस्टाग्राम पर दिनेश कार्तिक ने एक रील की थी शेयर।
*इस रील में GYM में वर्कआउट कर रहे थे कार्तिक।
*लेकिन फैन्स ने सलाह देते हुए लिखा- भाई बल्लेबाजी पर ध्यान दो।
*तो कुछ फैन्स ने लिखा- आप पर भरोसा है DK भाई हमें पूरा।
इंस्टाग्राम पर दिनेश कार्तिक ने ये रील वीडियो किया है शेयर
RCB टीम के प्रदर्शन पर डालते हैं एक नजर
दूसरी ओर IPL में RCB टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही है, जहां फाफ और विराट की कप्तानी में इस टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने 5 जीते है तो 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज टीम अपना 10वां मुकाबला खेलने उतरेगी, जहां दिल्ली टीम से RCB का सामना होगा।
केदार जाधव की भी हुई है अचानक से इस टीम में एंट्री
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)