कार्स की बाउंसर गेंद देख हक्के-बक्के रह गए ऋषभ पंत। CricTracker Hindi

VIDEO: हेडिंग्ले में पहली पारी के दौरान कार्स की बाउंसर गेंद देख चकराए ऋषभ पंत, बोले- ‘…बहुत तगड़ा’

पंत ने ब्रायडन कार्स की एक अच्छी बाउंसर को सम्मान दिया।

Rishabh Pant (Photo Source: X)
Rishabh Pant (Photo Source: X)

भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने परिपक्वता दिखाते हुए करियर का सातवां टेस्ट शतक बनाया। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिच पर उन्होंने संयम भी दिखाया।

दूसरे दिन उन्होंने ब्रायडन कार्स की एक अच्छी बाउंसर को सम्मान दिया। उन्होंने गेंद पर प्रहार नहीं किया और झुकते हुए जाने दिया। उनके पार्टनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने उन्हें शॉर्ट गेंद खेलने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन उन्होंने कहा कि गेंद शानदार थी, जिसका सम्मान करना जरूरी था।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत कहते हुए नजर आ रहे हैं। ‘रिस्पेक्ट करना पड़ गया, बहुत तगड़ा था।’ इस वीडियो पर फैन्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।

देखें वीडियो

 

छक्का  लगाकर पूरा किया शतक

पंत पहले दिन यशस्वी जायसवाल (101) के आउट होने के बाद क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही अपने इरादे बता दिए और बेन स्टोक्स की दूसरी गेंद पर सीधे चौका जड़ दिया। पंत ने पहले दिन अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। खेल के दूसरे दिन उन्होंने 134 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

ऋषभ पंत ने शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही पंत ने भारतीय विकेटकीपर के रूप में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।

मुकाबले की बात करें, तो भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमट गई है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (134) की तिकड़ी ने शानदार शतक लगाए। वहीं इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट हासिल किए। शुभमन गिल और ऋषभ पंत के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

close whatsapp