IPL 2024: एम सिद्धार्थ के क्या ही कहने, एक ही ओवर में फेंकी तीन नो बॉल
लखनऊ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2024 10:46 अपराह्न

इस समय लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
लखनऊ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत तो काफी अच्छी हुई थी लेकिन उन्होंने 4 विकेट लगातार गंवा दिए है। हालांकि गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान लखनऊ टीम के युवा स्पिनर एम सिद्धार्थ ने एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकी। यह गुजरात की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिला।
एम सिद्धार्थ के इस ओवर में कुल 12 रन बने। एम सिद्धार्थ ने इस ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में सिर्फ दो रन दिए। हालांकि उन्होंने इसके बाद लगातार दो नो बॉल फेंकी। इसके बाद अपने पहले ओवर की अंतिम गेंद से पहले उन्होंने एक और नो बॉल फेंकी।
Most no balls by a spinner in an over in IPL
3 – Manimaran Siddharth today
2 – Amit Mishra in 2009
2 – Anil Kumble in 2010
2 – Yogesh Nagar in 2011
2 – Amit Mishra in 2016— Kausthub Gudipati (@kaustats) April 7, 2024
एम सिद्धार्थ ने आईपीएल में हासिल की काफी खराब उपलब्धि
बता दें, एम सिद्धार्थ आईपीएल में पहले स्पिनर हैं जिन्होंने एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकी है। इससे पहले इस युवा स्पिनर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीता था। हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने काफी खराब गेंदबाजी की।
लखनऊ टीम की ओर से केएल राहुल ने 33 रनों की पारी खेली जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। निकोलस पूरन ने 32 रनों का योगदान दिया। फिलहाल लखनऊ टीम ने इस मैच में अपनी पकड़ बना ली है। गुजरात को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें यहां से अच्छी बल्लेबाजी करनी बेहद जरूरी है।
गुजरात में 9 ओवर के भीतर ही अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। अब देखना यह है कि यहां से वो कैसी बल्लेबाजी करते हैं? अगर उन्हें मैच जीतना है तो यहां से एक अच्छी साझेदारी करनी होगी।