IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: SRH vs RR मैच-50 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: SRH vs RR, मैच-50 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं।

T. Natrajan, Pat Cummins & Riyan Parag (Photo Source: BCCI/IPL)
T. Natrajan, Pat Cummins & Riyan Parag (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ऑरेंज कैप की ताजा सूची में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग की टॉप-5 में एंट्री हुई है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ अब भी है टॉप पर बरकरार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ऑरेंज कैप की ताजा सूची में 10 मैचों में 509 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली (500) दूसरे और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (418) तीसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 49 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, इस पारी के बाद वह 409 रनों के साथ सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (406) पांचवें  स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 रुतुराज गायकवाड़ CSK 509 10 347 63.63 108 146.69 53 15 1 4
2 विराट कोहली RCB 500 10 339 71.43 113 147.49 46 20 1 4
3 साई सुदर्शन GT 418 10 308 46.44 84 135.71 43 9 2
4 रियान पराग RR 409 10 257 58.43 84 159.14 30 25 4
5 केएल राहुल LSG 406 10 284 40.6 82 142.96 37 15 3

पर्पल कैप की सूची में टॉप पर पहुंचे टी नटराजन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टी नटराजन ने 4 ओवर में 35 रन दो विकेट लिया, 10 मैचों में 15 विकेट के साथ वह सूची में पहले पायदान पर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (14) दूसरे स्थान पर है। सीएसके खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (14) तीसरे और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल (14) चौथे स्थान पर है। वहीं मथीशा पथिराना (13) पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 टी नटराजन SRH 15 8 32 4/19 192 19.13 8.97 287 1
2 जसप्रीत बुमराह MI 14 10 40 5/21 240 18.29 6.4 256 1
3 मुस्तफिजुर रहमान CSK 14 9 34.2 4/29 206 22.71 9.26 318 1
4 हर्षल पटेल PBKS 14 10 33 3/15 198 24.14 10.24 338
5 मथीशा पथिराना CSK 13 6 22 4/28 132 13 7.68 169 1

 

 

close whatsapp