IPL 2024 Points Table: RCB ने जीत के बाद लगाई तीन पायदान की लंबी छलांग, इन टीमों का हुआ बुरा हाल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
अद्यतन - मई 4, 2024 11:05 अपराह्न
IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद RCB ने पॉइंट्स टेबल में तीन पायदान की लंबी छलांग लगाई है। टीम 11 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है, और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं गुजरात टाइटंस हार के बाद एक पायदान नीचे खिसक कर नौवें स्थान पर आ गई है।
राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद 12-12 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
IPL 2024 Points Table: RCB vs GT मैच के बाद
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 8 | 2 | 0 | 0 | 16 | 0.622 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 7 | 3 | 0 | 0 | 14 | 1.098 | ||
3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | 0.094 | ||
4 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | 0.072 | ||
5 | चेन्नई सुपर किंग्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 10 | 0.627 | ||
6 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.442 | ||
7 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -0.049 | ||
8 | पंजाब किंग्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -0.062 | ||
9 | गुजरात टाइटंस | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -1.320 | ||
10 | मुंबई इंडियंस | 11 | 3 | 8 | 0 | 0 | 6 | -0.356 |
IPL 2024: RCB vs GT, मैच-52 का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। शाहरुख खान ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली थी। RCB के लिए मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजय कुमार वैशाक ने 2-2 विकेट लिया था। वहीं कैमरन ग्रीन और कर्ण शर्मा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 38 गेंदें शेष रहते हुए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा 4 विकेट से जीत दर्ज की। फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 27 गेंदों में 42 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 45 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिया। वहीं नूर अहमद के नाम 2 विकेट शामिल रहे।