IPL 2024: GT vs KKR: जाने मैच 63 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: GT vs KKR: जाने मैच 63 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter X)
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter X)

जारी IPL 2024 के मैच नंबर 63 में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 13 मई को खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

गुजरात टाइटंस (GT)

जारी आईपीएल सीजन में गुजरात टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो टीम इस वक्त पाॅइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ 8वें नंबर पर बनी हुई है। बता दें कि गुजरात ने खेले 12 मैचों में से 5 जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी थोड़ी बहुत जिंदा है।

हालांकि, अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 रनों से जीत हासिल करने के बाद गुजरात का आत्मविश्वास 7वें आसमान पर होगा। तो वहीं वो अपने जीत के मूमेंटम को केकेआर के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर: अभिनव मनोहर, संदीप वरियर, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो टीम ने कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 9 में जीत हासिल की है, तो 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर 18 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर चल रही है। साथ ही केकेआर जारी सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई होने वाली पहली टीम बन गई है। इस हिसाब से वह इस मैच में कुछ प्रयोग करती हुई नजर आ सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राॅय, वैभव अरोड़ा, अंगरिश रखुवंशी, रहमनुल्लाह गुरबाज।

close whatsapp