माइकल वॉन को भी है भरोसा, पाकिस्तान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में कर जाएगी क्वालीफाई!!! - क्रिकट्रैकर हिंदी

माइकल वॉन को भी है भरोसा, पाकिस्तान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में कर जाएगी क्वालीफाई!!!

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में न्यूजीलैंड 10 अंकों के साथ चौथे मैदान पर है।

Michael Vaughan on Pakistan Team (Pic Source-Twitter)
Michael Vaughan on Pakistan Team (Pic Source-Twitter)

11 नवंबर को पाकिस्तान को अपना आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी लीग मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। अगर उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो टीम को इंग्लैंड को काफी बड़े अंतर से हराना होगा जो इतना आसान नहीं होने वाला है।

इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान टीम को लेकर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। माइकल वॉ ने संभावित सिनेरियो (Scenarios) बताए है जिसके तहत पाकिस्तान अंक तालिका में टॉप 4 में अपनी जगह बना सकती है और सेमीफाइनल की जगह भी पक्की कर सकती है।

माइकल वॉन ने ट्वीट किया कि, ‘पाकिस्तान आप भरोसा रखें…. आपको नहीं पता कभी कुछ भी हो सकता है…. #CWC2023’

यह रहा माइकल वॉन का ट्वीट:

पाकिस्तान को सबसे पहले टॉस जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि उन्हें टारगेट को चेज कुछ ओवर्स में ही करना होगा। लक्ष्य को डिफेंड करते हुए उन्हें मैच को 287 रनों से जीतना होगा, इससे उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा। बता दें, इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में न्यूजीलैंड 10 अंकों के साथ चौथे मैदान पर है।

अगर पाकिस्तान टीम 11 नवंबर को अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हो जाएगी और उनका मुकाबला सेमीफाइनल में भारत से होगा। पहले नॉकआउट मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 8 मैच खेले है जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है और वो अंक तालिका में चार अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। इंग्लैंड भी इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इंग्लैंड का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन वो भी जीत के साथ इस टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेंगे। फिलहाल देखते हैं कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?