IPL 2024: PBKS vs GT: जाने मैच 37 के लिए संभावित प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: PBKS vs GT: जाने मैच 37 के लिए संभावित प्लेइंग XI

दोनों टीमों के बीच यह मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा

PBKS vs GT (Image Credit- Twitter X)
PBKS vs GT (Image Credit- Twitter X)

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) जारी आईपीएल के मैच 37 में एक दूसरे का सामना करने के लिए एकदम तैयार हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर चंडीगढ़ में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

पंजाब किंग्स (PBKS)

IPL 2024 में पंजाब किंग्स के बारे में आपको बताएं तो टीम ने अपने गुजरात टाइटंस के साथ हुए पिछले मुकाबले में उसे 3 विकेट से हराया था। तो वहीं जीटी के खिलाफ वे अपनी जीत का लय को बरकरार रखना चाहेंगे। हालांकि, टाॅप ऑर्डर में जब से शिखव धवन चोट के चलते बाहर हुए हैं, टीम की ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी समस्या बनी हुई है।

हालांकि, मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। टीम इस वक्त पाॅइंट्स टेबल में 4 अंक लिए 9वें स्थान पर मौजूद है। तो वहीं गुजरात के खिलाफ मुकाबले में पंजाब को अपनी तीसरी जीत की तलाश होगी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा, लियम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चहर, हरप्रीत सिंह भाटिया, शिवम सिंह, ऋषि धवन, विदवत केवरप्पा।

गुजरात टाइटंस (GT)

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के बारे में आपको जानकारी दें तो उनकी भी हालत कुछ खास नहीं है। टीम ने खेले गए 7 मैचों में से सिर्फ 3 मैचों में ही जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त 6 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है।

हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात अपनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। लेकिन अक्सर देखा गया है कि अगर टाॅप ऑर्डर में शुभमन गिल और साई सुदर्शन नहीं बनाते हैं, तो टीम एक बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आती है। साथ ही टीम की स्पिन गेंदबाजी पंजाब के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जाॅसन, संदीप वरियर।

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान, शरत बीआर, दर्शन नालकंडे, आर साई किशोर, मानव सुथार।

close whatsapp