IPL 2024: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए Rajasthan Royals ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज, लिस्ट में बड़े नाम शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए Rajasthan Royals ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज, लिस्ट में बड़े नाम शामिल

जो रूट और जेसन होल्डर रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में बड़ा नाम

Rajasthan Royals (Photo Source: BCCI/IPL)
Rajasthan Royals (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों के पास खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की मियाद आज 26 नवंबर, रविवार शाम 4 बजे तक की खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही टीमों के लिए अभी तक खुली ट्रेडिंग विंडो भी समाप्त हो गई है।

दूसरी ओर, बीसीसीआई द्वारा मिले इस समय के बाद एक के बाद एक फ्रेंचाइजी अपने द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर रही है। तो वहीं इस कड़ी में आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

बता दें कि टीम में रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, तो वहीं टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में जो रूट और जेसन होल्डर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। साथ ही बता दें कि टीम में पिछले सीजन में जिन खिलाड़ियों को ज्यादा खेलने को मौका नहीं मिला, उन्हें ही रिलीज किया गया है।

राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) ने IPL 2024 के लिए इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

खिलाड़ी भूमिका
संजू सैमसन बल्लेबाज
जोस बटलर बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल बल्लेबाज
युजवेंद्र चहल गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट गेंदबाज
शिमरन हेटमायर बल्लेबाज
ध्रुव जुरेल बल्लेबाज
रियान पराग बल्लेबाज
डोनावन फेरिया ऑल-राउंडर
कुणाल राठौर विकेटकीपर बल्लेबाज
रविचंद्रन अश्विन ऑल-राउंडर
कुलदीप सेन गेंदबाज
नवदीप सैनी गेंदबाज
प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाज
संदीप शर्मा गेंदबाज
एडम जंपा गेंदबाज

राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) ने IPL 2024 के लिए इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

खिलाड़ी भूमिका
देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाज
जेसन होल्डर गेंदबाज
ओबेड मैकाॅय गेंदबाज
जो रूट बल्लेबाज
कुलदीप यादव गेंदबाज
मुरुगन अश्विन गेंदबाज
केसी करियप्पा गेंदबाज
केएम आसिफ गेंदबाज
अब्दुल बासित ऑल-राउंडर

नोट– राजस्थान राॅयल्स ने देवदत्त पडिक्कल की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स से गेंदबाज आवेश खान को ट्रेड किया है।

राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) के लिए IPL 2024 के ऑक्शन के लिए बचा रिमेनिंग पर्स

INR- 14.50 करोड़

ये भी पढ़ें- IPL 2024: मनीश पांडे से लेकर राइली रूसो तक, देखें Delhi Capitals ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?