IPL 2024: RR बनाम RCB मैच के वो तीन बड़े टर्निंग पाॅइंट, जब बैंगलुरू के हाथ से फिसल गया मैच
आरसीबी और आरआर के लिए विराट कोहली और जोस बटलर ने ठोके शतक
अद्यतन - अप्रैल 6, 2024 11:51 अपराह्न

जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज 6 अप्रैल, शनिवार को आईपीएल के जारी 17वें सीजन का 19वां मैच, राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RR vs RCB) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में राजस्थान राॅयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया है।
राजस्थान ने टाॅस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (113*) की शानदार पारी के चलते, राजस्थान के सामने जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य रखा।
तो वहीं इसके बाद राजस्थान ने इस टारगेट को जोस बटलर (100*) की शानदार पारी के दम पर, 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। आइए डालते हैं इस मैच के उन तीन बड़े टर्निंग पाॅइंट्स पर, जब मैच आरसीबी के हाथ से फिसल गया।
1. शानदार शुरूआत के बाद अच्छा फिनिश नहीं कर पाई आरसीबी

बता दें कि मुकाबले में जिस तरह की शुरूआत आरसीबी ने की थी, उसे देखकर लग रहा था कि टीम तकरीबन 200 रनों का टारगेट, राजस्थान के सामने जीत के लिए रखेगी। लेकिन हाथ में विकेट होने के बावजूद व कोहली के क्रीज पर रहते हुए भी, आरसीबी अपनी पारी के आखिरी तीन ओवरों में सिर्फ 29 रन ही बना पाई। मैच को एक अच्छे नोट पर ना खत्म कर पाना, आरसीबी के लिए आज महंगा साबित हुआ।