IPL 2024 की सभी टीमों की रेटिंग

IPL 2024: सभी 10 टीमों की रेटिंग, लीग स्टेज खत्म होने के बाद

IPL 2024 के प्लेऑफ में KKR, SRH, RCB और RR ने अपनी जगह पक्की की।

CSK (Pic Source-X)
CSK (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम चरण में है और चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। आईपीएल 2024 के पहले प्लेऑफ़ मैच में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जो मंगलवार को अंकतालिका में नंबर 2 पर थी। इस बीच, पहले एलिमिनेटर में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।

ये चारों टीमें अब आईपीएल 2024 का खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। छह अन्य टीमों ने खिताब जीतने के इरादे के साथ सीजन की शुरुआत की थी। लेकिन ये सभी टीमें या तो अपने खराब प्रदर्शन या खराब किस्मत के कारण पीछे रह गईं।

चेन्नई सुपर किंग्स, जो इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में आई थी, वो दुर्भाग्य से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अपनी अलग समस्याओं से परेशान थी और पांच बार की चैंपियन ने खराब प्रदर्शन के साथ सीजन का अंत किया। इस आर्टिकल में आईपीएल 2024 में लीग चरण के बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर सभी 10 टीमों की रेटिंग के बारे में बात करेंगे।

10. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians 2/10)

MI (Pic Source-X)
MI (Pic Source-X)

सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप में जो कुछ भी हुआ उसको देखकर सभी के मन में सवाल था कि टीम इस सीजन कैसा प्रदर्शन करेगी। हार्दिक पंड्या की कप्तान के रूप में टीम में वापसी मुंबई के लिए एक बड़ी विफलता साबित हुई। कप्तानी में अनुभव की कमी और कुछ प्रमुख बल्लेबाजों के फॉर्म में न होने के साथ-साथ एक क्वालिटी स्पिनर की कमी के कारण मुंबई इंडियंस सीज़न से बाहर होने वाली पहली टीम बन गईं।

9. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans 2/10)

SRH vs GT (Image Credit- Twitter X)
SRH vs GT (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस की तरह ही कप्तानी में बदलाव का असर टीम के पूरे कम्बीनेशन पर पड़ता हुआ दिखा। शुभमन गिल ने अपनी टीम को प्लेऑफ में ले जाने की पूरी कोशिश की लेकिन कप्तानी के दबाव ने उनकी बल्लेबाजी पर असर डाला। गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक शानदार पारी खेली, लेकिन आईपीएल 2022 के विजेताओं के लिए तब तक टूर्नामेंट में वापसी करने में काफी देर हो चुकी थी।

Page 1 / 5
Next

विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो

close whatsapp