वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के लिए संजू सैमसन के पास हैं कम मौके, अभी से लगे तैयारियों में
वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम में चुने गए हैं इस बार संजू सैमसन।
अद्यतन - Jun 28, 2023 6:03 pm

संजू सैमसन का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो साल भर टीम इंडिया का हिस्सा होते हैं और प्रमुख टूर्नामेंट आते ही टीम से इनका नाम गायब हो जाता है। वहीं अब संजू की फिर से टीम इंडिया में वापसी हुई है, जहां ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। जिसके लिए इस खिलाड़ी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसका नजारा संजू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर किया है, जहां वो जिम में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आए।
संजू सैमसन को लेकर हैं फैन्स काफी भावुक
दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन को लेकर उनके फैन्स काफी ज्यादा ही भावुक है, जब भी संजू क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उनका सोशल मीडिया पर छा जाता है। दूसरी ओर जब संजू को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया जाता है, तभी भी फैन्स सोशल मीडिया के जरिए इस खिलाड़ी का नाम ट्रेंड पर ले आते हैं। लेकिन आज तक संजू सैमसन ने इस चीज पर रिएक्ट नहीं किया है।
अचानक फिटनेस प्रेमी कैसे हो गए संजू सैमसन?
*वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम में चुने गए हैं इस बार संजू सैमसन।
*सीरीज के लिए संजू सैमसन ने शुरू कर दी है अब तैयारियां।
*जहां संजू ने इन तैयारियों से जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*इस स्टोरी की तस्वीर में GYM में नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।
संजू सैमसन ने लगाई है ये इंस्टाग्राम स्टोरी

हाल ही में दिग्गजों से मिला था ये खिलाड़ी
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया (वनडे सीरीज के लिए)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।