Video: Ravindra Jadeja ने चेपॉक फैंस के साथ की ऐसी शरारत... धोनी से पहले बैटिंग करने निकले थे मैदान पर

Video: रवींद्र जडेजा ने चेपॉक फैंस के साथ की ऐसी शरारत… धोनी से पहले बैटिंग करने निकले थे मैदान पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

Ravindra Jadeja & MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)
Ravindra Jadeja & MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स ने होमग्राउंड चेपॉक में खेले गए पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स किसी भी ग्राउंड पर अपना मैच खेलें, फैंस को हमेशा धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार रहता है। चेपॉक में इस सीजन खेले गए पहले दो मैचों में एमएस धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

KKR के खिलाफ मैच में नंबर-5 बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतर कर धोनी ने फैंस को सरप्राइज करने का काम किया। चेपॉक के मैदान में धोनी की एंट्री से पहले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने फैंस के साथ एक शरारत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ravindra Jadeja ने फैंस को कुछ यूं किया परेशान

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अपने ही टीम के बल्लेबाजों के आउट होने की दुआ करते हैं, क्योंकि उन्हें धोनी को देखने का इंतजार होता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में टीम की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। शिवम दुबे (28) के विकेट गिरने के बाद धोनी मैदान में उतरे थे, तब टीम को जीत के लिए सिर्फ 3 रनों की जरूरत थी।

मैदान में धोनी के जाने से पहले रवींद्र जडेजा  (Ravindra Jadeja) ने फैंस को परेशान करते हुए ऐसे दिखाया कि धोनी की जगह वो बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर रहे हैं। Ravindra Jadeja पैड पहने और बैट लिए मैदान की ओर जाते दिखे। लेकिन जडेजा फिर तुरंत डगआउट की ओर वापस चले गए, और फिर धोनी की मैदान में एंट्री हुई थी।

यहां देखें रवींद्र जडेजा का वो वीडियो-

महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर आते ही चेपॉक के फैंस खुशी से पागल हो गए थे। फैंस जोर-जोर से धोनी-धोनी चिल्लाने लगे, शोर इतना था कि आंद्रे रसल को अपने कान तक बंद करने पड़ गए थे।

एमएस धोनी 3 गेंदों में मात्र 1 रन बना पाए, रुतुराज गायकवाड़ ने विनिंग शॉट मारकर टीम को जीत दिलाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद मैदान में गौतम गंभीर और धोनी के बीच एक खास मोमेंट भी देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने पहले हाथ मिलाया, एक-दूसरे को प्यारे से गले लगाया और मुस्कुराते हुए बातचीत करते हुए नजर आए थे।

close whatsapp